कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ग्रामों में चलाए जा रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत विकासखंड पोहरी के बैराड़ क्षेत्र में डायरिया रोको अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बैराड़ सेक्टर 1 की 20 ग्रामों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल गुणवत्ता को जांचने हेतु प्रशिक्षण दिया एवं सभी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट वितरित कर उसका WQMIS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया।
डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता के तहत सभी कार्यकर्ताओं को जल जनित बीमारियों जैसे डायरिया, हैजा, टाइफाइड आदि से बचाव हेतु सुरक्षित तरीके अपनाने की जानकारी दी। पेयजल स्रोतों के आसपास साफ सफाई बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग एवं समय समय पर एफटीके किट से पेयजल परीक्षण करने की अपील की।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#shivpuri
1 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026