मीजल्स आउट ब्रेक नियंत्रण व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की राज्य स्तरीय दल ने की समीक्षा
वरिष्ठ संयुक्त संचालक (टीकाकरण) डॉ. एल.पी. भाकोरिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के दल ने शिवपुरी पहुँचकर टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। दल ने पोहरी व सतनवाड़ा विकासखंड के ग्राम बछौरा तथा बड़ागांव में स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया, विशेष टीकाकरण सत्र देखा और हितग्राहियों से गृह भेंट की। इस दौरान आदिवासी बस्ती में कमजोर व कुपोषित बच्चों की पहचान कर तत्काल उपचार कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक विद्यालय में आयरन फोलिक एसिड वितरण, उप स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन प्रबंधन व यूविन पोर्टल प्रगति तथा जिला वैक्सीन स्टोर में वैक्सीन प्रबंधन का अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत स्वास्थ्य अमले की बैठक लेकर सुधारात्मक कार्यवाही व निर्धारित लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#shivpurui
4 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026