ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं को उनके ही गांव में अच्छी शिक्षा मिले, बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो, इसके लिए अब गांव-गांव में विद्यालय भवन बनाए जा रहे- विधायक श्रीमति खटीक
===
विद्यार्थियों को समर्पित किया गया पाली गांव में बना नवीन हाई स्कूल भवन, हटा विधायक उमा देवी खटीक ने किया लोकार्पण
==
हटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाली में नवनिर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम हटा विधायक उमा देवी खटीक के मुख्य आतिथ्य से संपन्न हुआ। नवनिर्मित स्कूल भवन में मां सरस्वती जी की प्रतिमा का अनावरण, स्थापना, पूजन के बाद फीता काटकर हाई स्कूल भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए समर्पित किया गया।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दमोह के द्वारा करीब 134 लाख की लागत से बनाl
पाली गांव में दो वर्ष पूर्व ही हाई स्कूल भवन की स्वीकृत शासन द्वारा की गई थी, स्वीकृति के बहुत कम समय मे भवन तैयार होकर विद्यार्थियों के लिए मिलने से ग्रामीणों में खुशियों का माहौल है, नया हाई स्कूल भवन निश्चित ही पाली सहित करीब आधा दर्जन गांव के विद्यार्थियों के लिए सौगात है।
हटा विधायक उमादेवी खटीक ने कहा सरकार शिक्षा के क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं को उनके ही गांव में अच्छी शिक्षा मिले, बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो, इसके लिए अब गांव-गांव में अच्छे विद्यालय भवन बनाए जा रहे, 5 किलोमीटर की दूरी पर स्कूल भवन बने यह प्राथमिकता में है, मेरे द्वारा प्रयास किया जा रहे है कि हटा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य हो।
#damoh
70 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026