दतिया: फुलरा रोड पर मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
फुलरा रोड पर गुरुवार दोपहर 12 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर चिरुला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को फुलरा रोड पर फेंका गया है।