महिला सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की टीम कर रही सघन पेट्रोलिंग
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की टीम द्वारा बाइक एवं स्कूटी से सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। टीम स्कूलों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रख रही है।
पेट्रोलिंग के दौरान छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखना है।