अटरू: क़वाई में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित आरोपी को पकड़ा
Atru, Baran | Nov 20, 2026 एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कवाई पुलिस ने की कार्रवाई अटरू थाने में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में फरार चल रहा था आरोपी, पूर्व में दो आरोपी हो चुके गिरफ्तार अटरू। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कवाई पुलिस ने अटरू थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।