अटरू: अटरू के कुंजेड़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि, चने और बेर के आकार के गिरे ओले
Atru, Baran | Feb 18, 2026 प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बाराँ जिले के ग्रामीण इलाकों में भी ओलावृष्टि हुई है। कुंजेड़ क्षेत्र में चने व बेर के आकार के ओले गिरने से किसानो की चिंता बढ़ गई है। कुंजेड़ के किसान धनदौलत गुर्जर,विष्णु गुर्जर ने बताया कि बुधवार देर रात्रि 9 बजे कुंजेड़ समेत आसपास के इलाके में लगभग 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई ,तदुपरांत बारिश शुरू हुई जो अभी भी जारी है