दीपावली और छठ पूजा को लेकर बुंदेलखंड थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।
नवादा से इस वक्त की खबर सामने आ रही है, जहां आगामी दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुंदेलखंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष धनवीर कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों एवं समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने पर विशेष चर्चा की गई।
थाना अध्यक्ष धनवीर कुमार ने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
फिलहाल, प्रशासन की अपील है कि सभी लोग आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
कैमरा मैन के साथ PPN NEWS के लिए नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट।
Nawada, Nawada | Nov 7, 2026