Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Uttarakhand
atsnews
Rajshiv Automobile me Akshara singh ka grand entry. . . . #nawada #aksharasingh #bhojpuriqueen #Rajshivautomobike
Nawada, Nawada
| Nov 4, 2026
#nawada
#aksharasingh
#bhojpuriqueen
#rajshivautomobike
MORE NEWS
Rajshiv Automobile me Akshara singh ka grand entry. . . . #nawada #aksharasingh #bhojpuriqueen #Rajshivautomobike
Nawada, Nawada | Nov 4, 2026
सालों से खराब पड़े नल-जल योजना को भोले दानी जी के अथक प्रयासों से दोबारा चालू करवाया गया है। अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल हुई है। वादे नहीं, काम करके दिखाने का प्रयास! भोले दानी जी का कहना है कि पंचायत की जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। भोले दानी – आपका बेटा, आपके बीच, आपके हर सुख-दुख में! #HarGharJal #JalHiJeevanHai #Bholedani #PanchayatDevelopment #PublicService
Nawada, Nawada | Nov 4, 2026
बिहार में Crime हो सकता है अपराध नहीं : सीएम सम्राट चौधरी
Nawada, Nawada | Nov 3, 2026
लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण हेतु सभी प्रवर्तन पदाधिकारी रहें सक्रिय, चालान लंबित रखने वाले वाहनों को करें जब्त। वाहन विक्रेताओं एवं डीलर पॉइंट्स का औचक निरीक्षण कर राजस्व जमा कराना करें सुनिश्चित। जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा श्री रंजीत कुमार ने जिले में कार्यरत सभी परिवहन प्रवर्तन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर टैक्स डिफॉल्टर वाहनों की पहचान करें तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में पिछले माह के राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि सभी पदाधिकारियों को कुल 233 लाख रुपये के राजस्व संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 174.4 लाख रुपये अर्थात 75 प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप चालान निर्गत किया गया। हालांकि, राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी प्रवर्तन पदाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा लंबित चालानों का भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वाहन विक्रेताओं द्वारा बेचे गए वाहनों के विरुद्ध टैक्स जमा करने में भी शिथिलता पाई गई। इस संबंध में सभी वाहन विक्रेताओं एवं डीलरों के साथ दिनांक 03 नवंबर को जिला परिवहन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। वाहन बिक्री के समय निबंधन एवं टैक्स जमा करने के बाद ही क्रेता को वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बिना निबंधन वाहन परिचालन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहन विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत उनकी बिक्री आईडी लॉक करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी प्रवर्तन पदाधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में टोटो, ई-रिक्शा एवं टेम्पो का परिचालन सुव्यवस्थित रखने हेतु नियमित जाँच करने का निर्देश दिया। साथ ही, दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाले सवारों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित कराने को कहा। मोटर वाहन अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा जिन वाहनों पर चालान लंबित हैं, उनसे तत्काल चालान राशि जमा कराने का निर्देश दिया गया। राशि जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित वाहन को जब्त कर स्थानीय थाना में सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया। रजौली चेकपोस्ट पर राजस्व संग्रहण एवं नियमों के उल्लंघन पर शमन की कार्रवाई में तेजी लाने हेतु करारोपण पदाधिकारी-सह-अपर जिला परिवहन पदाधिकारी को क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य करने तथा अधीनस्थ प्रवर्तन अवर निरीक्षकों एवं चलंत सिपाहियों के कार्यों का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। विभागीय निर्देश के आलोक में 04 नवंबर तक संचालित विशेष वाहन जाँच अभियान में तेजी लाते हुए सरकारी बसों एवं स्कूल वाहनों की जाँच करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, अनियमित एम्बुलेंस परिचालन एवं पार्किंग की जाँच हेतु गठित परिवहन टीम को सभी प्रखंडों के अस्पतालों का भ्रमण करने तथा निजी एम्बुलेंस में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Nov 2, 2026
आज दिनांक 02.11.2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने साइबर सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित ‘पपेट शो’ कार्यक्रम को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Nawada, Nawada | Nov 2, 2026
जिला पदाधिकारी ने साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु ‘पपेट शो’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। आज दिनांक 02.11.2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने साइबर सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित ‘पपेट शो’ कार्यक्रम को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Nawada, Nawada | Nov 2, 2026
जिला पदाधिकारी ने साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु ‘पपेट शो’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। आज दिनांक 02.11.2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने साइबर सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित ‘पपेट शो’ कार्यक्रम को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न टोलों में ‘पपेट शो’ के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि आमलोगों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से मिल सके। उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शम्भू शरण पांडेय ने बताया कि ‘पपेट शो’ के माध्यम से रोचक एवं मनोरंजक तरीके से लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम पिन एवं बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध कॉल एवं ऑनलाइन संदेशों से सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अमरनाथ कुमार ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन नवादा प्रखंड की आंती, कादिरगंज, पौरा, ओरैना एवं खरांट पंचायतों के विभिन्न टोलों में ‘पपेट शो’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साह एवं रुचि के साथ भाग लिया तथा मनोरंजक प्रस्तुति के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस अवसर पर जन-सम्पर्क कार्यालय के कर्मी श्री शशि कुमार, श्री गुड्डू कुमार, श्रीमती रजनी कुमारी, श्री कमलेश कुमार सिंह, श्री रणवीर कुमार, श्री उपेन्द्र प्रसाद वर्मा सहित समाहरणालय संवर्ग के अन्य कर्मी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Nov 2, 2026
नए राशन कार्ड निर्माण एवं लाभुकों के ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का निर्देश। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नवादा श्री रंजीत कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं आपूर्ति निरीक्षकों के साथ आपूर्ति कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए राशन कार्ड निर्माण, लाभुकों के ई-केवाईसी, सिटीजन पोर्टल पर प्राप्त नए आवेदनों का निष्पादन, नवंबर माह में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण तथा जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न की आपूर्ति की समीक्षा की गई। बैठक में नए राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर पात्र लाभुकों का राशन कार्ड शीघ्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने तथा इसकी नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। जिन आवेदनों में परिवार के किसी एक सदस्य का ई-केवाईसी लंबित रहने के कारण राशन कार्ड निर्माण बाधित है, ऐसे मामलों में विशेष अभिरुचि लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राशन कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 73,000 नए राशन कार्ड निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 77,099 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 65 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है तथा 55 प्रतिशत लाभुकों को नए राशन कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं। नवादा, पकरीबरावां, वारिसलीगंज एवं काशीचक प्रखंडों में ई-केवाईसी की प्रगति 60 प्रतिशत से कम पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। नवंबर माह में जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न का ससमय वितरण सुनिश्चित कराने हेतु खाद्यान्न उठाव की भी समीक्षा की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राज्य खाद्य निगम से गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न का ही उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में खराब गुणवत्ता वाले खाद्यान्न का न तो उठाव हो और न ही उसका वितरण किया जाए। बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सिटीजन पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड निर्माण हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से ग्रामीण परिवारों एवं आम नागरिकों को इसकी जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों का आवेदन करवाना सुनिश्चित करें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने नए राशन कार्ड के आवेदकों से अपील की है कि वे 'मेरा ई-केवाईसी' ऐप के माध्यम से घर बैठे अथवा किसी भी जन वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करा लें। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Nov 2, 2026