सिहोरा: फनवानी कलारी के पास मोड पर हाईवा से ओवरटेक के दौरान हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत फनवानी कलारी के पास मोड पर हाईवा से ओवरटेक के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार पांच दोस्त दो बाइकों में सवार होकर मझगवां से सिहोरा की ओर बाइक से आ रहे थे। तभी फनवानी कलारी के पास मोड पर एक बाइक सवार हाइवा से ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर हाईवा से टकरा गया और उसे गंभीर चोटे पहुंची।