देवबंद: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार
देवबंद में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को देह व्यापार के लिए मजबूर करने और दूसरे लोगों से भी दुष्कर्म कराने का गंभीर आरोप है।