बक्सर: कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम के साथ जीविका दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया
Buxar, Buxar | Oct 6, 2025 बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के मद्देनज़र डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह के साथ जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु एक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वयं सभी जीविका दीदियों को मतदाता शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान में भाग लेना जरूरी है।