सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के धुरीपुर गांव में बारात में हुए विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, कई लोग घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के धुरीपुर गांव में 23 अप्रैल, बृहस्पतिवार को बारात में हुए विवाद के बाद एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में स्वामीनाथ मिश्रा के बेटे को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्वामीनाथ मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह और उनका बेटा पड़ोस में एक शादी समारोह में गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।