मुगलसराय: सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप यादव का मुगलसराय में जोरदार स्वागत किया गया
मुगलसराय में आज मंगलवार दोपहर करीब 03 बजे को सपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार यादव का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचने पर चकिया तिराहा और गंजी प्रसाद तिराहे पर समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता काफिले में शामिल रहे।