बबुरी कस्बे में प्राथमिक विद्यालय के पास दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने लूना बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 10 बजे वायरल हो रहा है बाइक स्वामी रामजी मौर्य ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। भीड़भाड़ वाले इलाके में चोरी से व्यापारियों में नाराजगी है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।