अलीनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 430 ग्राम गांजा के साथ कटरिया अंडरपास के पास छापेमारी कर सोनू कुमार (24) निवासी कैमूर, बिहार को गिरफ्तार किया, शुक्रवार शाम 04 बजे पुलिस द्वारा उक्त मामले की जानकारी दी गयी पुलिस के अनुसार आरोपी शादी समारोह में अधिक मुनाफे के लिए गांजा बेचने की तैयारी में था। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।