सफलता की कहानी
ऑनलाइन कृषि क्विज में रतलाम के तीन किसानों ने हासिल की सफलता
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जिले के किसानों ने जीते ट्रैक्टर, बुलेट एवं ई-स्कूटी
किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व में रतलाम जिले के तीन किसानों ने ऑनलाइन कृषि क्विज में सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विजेता किसानों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार स्वरूप वाहनों की सांकेतिक चाबियां प्रदान की गईं।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh