मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का गौरव इस वर्ष और भी खास है। 15 जनवरी 2027 को भोपाल की धरती पहली बार राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह की साक्षी बनेगी। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन करने का यह ऐतिहासिक अवसर होगा।
मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण! 1 नवंबर से 15 जनवरी तक भोपाल में सेना दिवस से जुड़े विभिन्न आयोजन होंगे। भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य का भव्य प्रदर्शन प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर बनेगा।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में 'संकल्प वृक्ष' पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह पहल प्रकृति संरक्षण, राष्ट्रप्रेम और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
1 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 1, 2026