खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जावरा, ताल एवं रानीसिंग क्षेत्र में की नमूना कार्रवाई
घी, रसगुल्ला, दाल, चावल, मसाले, नमकीन, मावा एवं बेसन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जावरा, ताल एवं रानीसिंग क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत मानक स्तर की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh