डुमरांव: नया भोजपुर में बिजली कनेक्शन में देरी और ट्रांसफार्मर के इंतजार में ट्रोमेल मशीन ठप, कचरा प्रबंधन पर संकट
Dumraon, Buxar | Oct 2, 2026 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के नया भोजपुर स्थित नवरत्न गढ़ के पास स्थापित ट्रोमेल मशीन पिछले तीन महीनों से बिजली कनेक्शन के अभाव में बंद पड़ी है। ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगाई गई यह मशीन फिलहाल शोभा की वस्तु बन गई है।