देवरी: नगर पालिका के एक कर्मचारी ने फैलाई विधुर पेंशन की अफ़वाह, वीडियो हुआ वायरल; नपा प्रशासन ने कही जांच की बात
Deori, Sagar | Jan 12, 2025 देवरी नगर पालिका में कार्यरत एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो डालकर विधुर यानि रडुवां पेंशन की अफवाह फैलाने का मामला चर्चाओं में है, वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने जांच की बात कही है। कर्मचारी शाहवाज पठान गोलू ने अपने वार्ड के भ्रमण के दौरान बाइक पर बैठकर माइक में बोल रहा था कि रडुआं पेंशन के लिए आवेदन ग्राम पंचायत मे जमा करें।