देवरी: भाजपा ने सागर में दो जिला अध्यक्ष बनाए, श्याम तिवारी शहर अध्यक्ष और रानी कुशवाहा ग्रामीण अध्यक्ष बनीं
Deori, Sagar | Jan 14, 2025 भारतीय जनता पार्टी ने सागर जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है लेकिन इस बार सागर को दो भागों में बांट दिया है। जिसमें शहर और ग्रामीण। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार रात 9:30 बजे जारी की गई सूची के मुताबिक सागर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी और ग्रामीण अध्यक्ष रानी कुशवाहा को बनाया गया है। तीन बत्ती पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ जश्न मनाया।