देवरी: अल्पविराम परिचय कार्यशाला जनपद पंचायत सभागार में संपन्न, कर्मचारियों ने की स्वयं से मुलाकात
Deori, Sagar | Jan 11, 2025 मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सागर जिले में 10वां अल्पविराम परिचय कार्यशाला जनपद पंचायत देवरी के सभागार में विभिन्न विभागों के 52 कर्मचारियों के साथ शनिवार को संपन्न हुई । सर्वप्रथम प्रतिभागियों के साथ दीप प्रज्वलन के साथ कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया ।परिचय के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।