दमोह: कोतवाली पुलिस ने जटाशंकर पहाड़ी से 3 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Damoh, Damoh | Jul 31, 2026 दमोह कोतवाली पुलिस ने जटाशंकर पहाड़ी स्थित टीन शेड के पास से 3 किलो 147 ग्राम गांजा के साथ धरमपुरा निवासी 36 वर्षीय मुकेश यादव को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 47 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।