करछना: बलुहा गांव के सामने नशे में धूत ऑटो चालक अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलटा चालक हुआ घायल।
करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी कप्तान रविवार शाम नशे में धुत होकर मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग से होते हुए मेंजा की तरफ जा रहा था। अभी वह क्षेत्र के बलूहा गांव के सामने पहुंचा था, उसी दरमियान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उपस्थित लोगों ने मार्ग पर पलटे ऑटो को खड़ा करते हुए चालक को उपचार के लिए भेज दिया।