करछना: नैनी सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
संगम नगरी प्रयागराज में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है, ग्रामीण क्षेत्रों में जहां खेत खलियानों में आग लगने की सूचनाएं मिल रही है तो वहीं कई स्थानों पर झाड़ियां में भी आग लगने की खबरें सामने आई है, ताजा मामला नैनी क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास का है जहां पर झाड़ियां में अज्ञात कारणों से आग लग गई,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया।