करछना: हथिगन गांव के सामने डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत।
घूरपुर क्षेत्र के हथिगन गांव के सामने करछना वाया गौहनिया मार्ग पर डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक शेषमणि आदिवासी निवासी बसहरा,थाना मेजा गंभीर रूप से घायल हो गया। डंफर चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।