करछना: अकोढा ग्राम सभा में सिरफिरे देवर ने मां के साथ मिलकर भाभी को घर के दरवाजे के सामने गिरा कर मारा पीटा वीडियो वायरल।
कौंधियारा क्षेत्र के अकोढा गांव में उसे समय लोगों में अफरा तफरी मच गई जब एक सिर फिरे युवक ने अपनी ही भाभी को दरवाजे के सामने सड़क पर गिरा कर मारने पीटने लगा। जिसे देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं उपस्थित लोगों ने किसी प्रकार से युवक से महिला को छुड़ाकर बाहर किया। मामले को लेकर पीड़िता महिला ज्योति देवी ने थाने पर शिकायत कर कार्यवाही कीमांग किया है।