करछना: नैनी क्षेत्र के शिव नगर मोहल्ले में 4 बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, किया अंतिम संस्कार
नैनी थाना क्षेत्र के शिव नगर मोहल्ले में 4 बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा देकर उनका अंतिम संस्कार किया है। वहीं, पिता की मौत की खबर मिलते ही ससुराल में रह रही मृतक की चारों बेटियां रोते हुए मायके पहुंची और उनका अंतिम संस्कार किया। बता दें, शिव शंकर दुबे की लंबी बीमारी से मौत हो गई थी।