झज्जर: समाधान शिविर में 22 शिकायतों का हुआ मौके पर निपटारा, प्रशासन में बढ़ता जनता का विश्वास
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। लगातार आयोजित हो रहे समाधान शिविरों से नागरिकों का काफी फायदा हो रहा है।