झज्जर: बहादुरगढ़ में हरियाणा सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, प्रदेश भर के पहलवान दिखा रहे दमखम
बहादुरगढ़ हरियाणा सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का आज से शुभारंभ हो गया है। बहादुरगढ़ से विधायक राजेश जून ने तीन दिवसीय चैंपियनशिप का पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुभारंभ करवाया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं और पुरुषों के फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन मुकाबला होने हैं।