बक्सर: महदह पुलिस केंद्र में होमगार्ड भर्ती से नाराज़ अभ्यर्थियों ने पुलिस लाइन के बाहर किया प्रदर्शन
Buxar, Buxar | May 19, 2025 महदह स्थित पुलिस केन्द्र बक्सर में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नाराज सैकड़ो अभ्यर्थियों ने पुलिस लाइन के बाहर इटाढ़ी बक्सर मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि दौड़ में सफल होने के बावजूद उन्हें मामूली अंतर बताकर बाहर कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।