बक्सर: जेल पइन सड़क पर आईटीआई मैदान के पास हादसे में बाइक सवार की मौत
Buxar, Buxar | May 18, 2025 बक्सर शहर के पईन रोड स्थित आईटीआई मैदान के पास हुए सड़क हादसा में बाइक सवार 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. यह घटना रविवार को दोपहर करीब 1 बजे के समय की बताई जा रही है. मृतक की पहचान औद्योगिक क्षेत्र थाना के बड़की सारिमपुर निवासी कमला यादव का पुत्र पवन यादव के रूप में हुई. घटना के तत्काल बाद दुर्घटना में जख्मी पवन को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.