बक्सर: 25 मई को बिक्रमगंज में होगी ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली’
Buxar, Buxar | May 19, 2025 राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने बक्सर शहर के ज्योति प्रकाश चौक के पास स्थित एसएस पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 25 मई को बिक्रमगंज में संवैधानिक अधिकार सुधार परिसीमन रैली का आयोजन करने की जानकारी दी। बैठक में प्रदेश के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।