बक्सर: सांसद के प्रस्ताव पर विकास को गति, केंद्रीय विद्यालय की ज़मीन और बाईपास को मिली स्वीकृति
Buxar, Buxar | May 18, 2025 बक्सर केंद्रीय विद्यालय को जमीन आवंटन होने के बाद स्कूल को अपना भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसी के साथ ही जमीन आवंटन को लेकर श्रेय लेने की होड़ भी लग गई है. राजद के जिला मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा रविवार को दिन के करीब 2 बजे जारी विज्ञप्ति में बक्सर लोकसभा के क्षेत्रीय विधायक सुधाकर सिंह के प्रयासों का हवाला देते हुए दावा किया गया है.