बक्सर: जिले में तेज धूप से पानी की तलाश में भटक रहे जंगली जानवर, आईएमडी ने 23 मई तक तेज हवा का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया
Buxar, Buxar | May 19, 2025 जिले में तेज धूप के कारण पानी की तलाश में जंगली जानवर भटक रहे हैं। महदह गांव के बाधार में नीलगायों का झुंड देखने को मिला, जो पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। बता दें कि गर्मी के कारण नहर समेत अन्य छोटे-छोटे नदियां वह जल स्रोत सूख चुके हैं। जिस कारण से जंगली जीव पानी के कारण इधर-उधर भटक रहे हैं। आईएमडी ने जिले को गर्मी से लेकर राहत की संभावना जताई है।