पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने एटा रोड से चोरी के मामले में वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
गंजडुंडवारा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी के मामले में वांछित मोहित सिंह और नरेंद्र कुमार निवासी सुदामापुरी को एटा रोड स्थित आटा चक्की के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सिलेंडर समेत तांबा-पीतल के बर्तन बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।