राजपुर: मासूम की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा, राजपुर में 4 अवैध क्लीनिक किए गए सील
बलरामपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राजपुर में स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चार अलग-अलग जगहों पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में दवाइयां, मरीजों को लगाई गई सिरिंज और एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि टीम