सुखपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
बसंतपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी, मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को पकड़कर की गई कार्रवाई
बलिया: जनपद में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार, 13 नवंबर को थाना सुखपुरा पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बसंतपुर चौकी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन में लगे 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी से लदी मिलीं। पुलिस ने छहों वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर बसंतपुर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई को अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
#बलिया_पुलिस #अवैध_खनन #ट्रैक्टर_सीज