सुखपुरा पुलिस ने चोरी की पाइपों के साथ दो आरोपियों को दबोचा, डीसीएम भी बरामद
एक लाख रुपये कीमत की चार पाइप बरामद, कुशीनगर के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार आरोपी
बलिया: सुखपुरा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार पाइप बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई एक डीसीएम गाड़ी भी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 13 नवंबर को उपनिरीक्षक रामलखन सोनकर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर महावीरगंज स्थित खाली मैदान में मिट्टी के ढेर के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा निवासी इरफान अंसारी (25) और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही निवासी रहीम अंसारी (21) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार पाइप और घटना में प्रयुक्त डीसीएम (UP51BT6156) बरामद की है। इस मामले में थाना सुखपुरा में पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय चालान कर दिया गया।
#सुखपुरा_पुलिस #चोरी_का_खुलासा #बलिया_पुलिस