युवा चेतना के Rohit Kumar Singh ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला। छठ पर्व को लेकर दिए गए अपने बयान में रोहित सिंह ने उद्धव ठाकरे को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि छठी मैया के महाव्रत से टकराने का प्रयास बिल्कुल न करें। छठ पर्व को रोकने की ताकत न उद्धव ठाकरे में है और न ही उनके लोगों में।
गेटवे ऑफ इंडिया से वीडियो संदेश जारी करते हुए रोहित सिंह ने कहा, "मैं मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़ा होकर उद्धव ठाकरे जी को चेतावनी देता हूं कि छठी मैया के व्रत से टकराने का प्रयास मत कीजिए। छठी मैया के महाव्रत से टकराने की सोचिएगा भी मत।"
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार, पूर्वांचल और दुनिया भर में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था का पर्व है। यह समानता, समता और लोक आस्था का महापर्व है। छठी मैया की कृपा महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश और दुनिया के लोगों पर बरसती है। इस पर्व और आस्था के साथ टकराने की शक्ति किसी में नहीं है।
रोहित सिंह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट की आकांक्षा में बार-बार देश के लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ केवल किसी एक राज्य या क्षेत्र का पर्व नहीं, बल्कि देश-दुनिया में फैले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है।
#Rohitsingh #yuvachetna #UddhavThackeray #ChhathPujaTradition #gatewayofindia #mumbai #bihar #MaharashtraPolitics #Balliakhabar #बलिया #छठमहापर्व
Belthara Road, Ballia | Nov 13, 2026