लखीसराय: लखीसराय जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 02 सितंबर से शुरू
लखीसराय जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 02 सितंबर से 07 सितंबर तक आयोजित की जायेगी, इसे लेकर जिला खेल विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. इस बार कुल 15 बिधा के खेल होंगे. जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, कराटे, बुशू,कुश्ती, भारत्तोलन, बैडमिंटन, शतरंज, बास्केटबॉल, खो-खो, बॉक्सिंग, आदि शामिल हैं.