वरुणा नदी में स्नान करते समय अधेड़ डूबा, तलाश जारी
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वरुणा नदी में स्नान करते समय 50 वर्षीय विक्रम पाल गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि विक्रम पाल के घर पर रुद्राभिषेक पूजन होना था। इसी को लेकर वह वरुणा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान करते समय अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह पानी में समा गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू करा दी। परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। फिलहाल खबर लिखे जाने तक विक्रम पाल का पता नहीं चल सका था।
#LETESTNEWS #LetestUpdate 👇👇