कच्चा घर गिरने से 7 पशु घायल, एक की दबकर मौत
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के पतेरवा गांव में शनिवार को कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान में बंधे पशुओं में से सात घायल हो गए, जबकि एक पशु की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार पतेरवा गांव निवासी सत्यम मिश्रा पशुपालन का कार्य कर अपनी आजीविका चलाते हैं। शनिवार को अचानक उनका कच्चा घर गिर गया, जिसके मलबे में कई पशु दब गए। आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर पशुओं को बाहर निकाला गया। हादसे में सात पशु घायल मिले, जबकि एक पशु की मौत हो गई।
पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी, सेवापुरी को दी। सूचना मिलने के बाद राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
#LETESTNEWS #LetestUpdate #letestअपडेट #VaranasiUpdate 👇👇