भैंस को ट्रेन से बचाने के प्रयास में वृद्ध की दर्दनाक मौत
वाराणसी।जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के समीप शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे भैंस चरा रहे 61 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सजोई गांव निवासी रामसागर (61) प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक भैंस रेलवे ट्रैक पर चली गई। भैंस को ट्रैक से हटाने और बचाने के प्रयास में रामसागर भी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी बीच तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी एवं भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
#LETESTNEWS #LetestUpdate #letestअपडेट 👇👇