मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को दी गई साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
वाराणसी के गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में सोमवार दोपहर करीब 12बजे एंटी रोमियो अभियान के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा और मिशन शक्ति टीम प्रभारी अनुजा गोस्वामी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अनुजा गोस्वामी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। थाना प्रभारी ने छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध, सोशल मीडिया ठगी और फर्जी कॉल से बचाव के उपाय भी बताए। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका मौके पर समाधान करते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS #VaranasiDiaries 👇👇