बच्चों के साथ व्यवहार के तरीके विषय पर अध्ययन मंडल आयोजित
वाराणसी। परमपुर अकेवां स्थित मार्थारूट मॉन्टेसरी स्कूल में रविवार दोपहर करीब 12 बजे माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ साक्षात्कार एवं अध्ययन मंडल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “बच्चों के साथ व्यवहार करने के तरीके” रहा।
परिचर्चा में शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के उचित प्रशिक्षण, चरित्र निर्माण तथा उनके व्यक्तित्व को निखारने पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि बच्चे पेड़ की कोमल एवं हरी टहनियों के समान होते हैं। उन्हें जिस प्रकार का प्रशिक्षण और संस्कार दिया जाएगा, उनका विकास भी उसी अनुरूप होगा।
कार्यक्रम में कहा गया कि माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों की रुचि, स्वभाव और आवश्यकताओं को समझना चाहिए। बच्चों की मांगों पर सावधानीपूर्वक विचार करते हुए उचित-अनुचित तथा व्यावहारिक-अव्यावहारिक मांगों में अंतर करना जरूरी है, ताकि उनके मन में अवज्ञा या प्रतिशोध की भावना विकसित न हो।
इस दौरान अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन सुंदर भजनों के साथ हुआ।
Rajatalab, Varanasi | Aug 31, 2026