गुना नगर: भारत स्काउट गाइड गुना के सदस्य पहुंचे राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी एडवेंचर कार्यक्रम मे की जा रही विभिन्न गतिविधिया
गुना से भारत स्काउट गाइड जिला संघ से जुड़े वंदना कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी पहुंचे। एडवेंचर कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही है। DOC जितेंद्र ब्रह्मभट्ट ने बताया, छात्रों को ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जीप लाई, राइफल शूटिंग, नाइट हाइक, नेचर स्टडी, कैंप फायर, और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जा रही है।