गुना नगर: खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थो के लिए सैंपल त्रिमूर्ति और ग्वाल रेस्टोरेंट पर अतिक्रमण व गंदगी होने पर लगा जुर्माना
गुना में कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने शहर में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। केंट, रिलायंस मॉल, एबी रोड, भुल्लनपुरा जयस्तंभ चौराहा की दुकानों से सैंपल लिए। त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट और ग्वाल रेस्टोरेंट पर अतिक्रमण एवं गंदगी होने पर ₹500 ₹500 का जुर्माना लगाया। ग्वाल रेस्टोरेंट 10 लीटर जला तेल नष्ट कराया।