गुना नगर: स्वीप गतिविधियों के तहत लाल परेड मैदान पर जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच खेला गया मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। लाल परेड मैदान पर 21 अप्रैल को जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच स्वीप गतिविधियो के तहत क्रिकेट मैच खेला गया। जिला प्रशासन की टीम विजेता रही। कार्यक्रम में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर आरएस श्रीवास्तव ने मतदान करने की शपथ दिलाई।